ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बेतिया में टला बड़ा हादसा: पेट्रोल पंप पर बेकाबू बोलेरो का कहर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

बेतिया के चनपटिया में एक तेज रफ्तार बोलेरो पेट्रोल पंप में जा घुसी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Bihar
CCTV फुटेज वायरल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTAH: बेतिया के चनपटिया में बड़ा हादसा सामने आया है। जो दिल को दहला देने वाली घटना है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वायरल यह वीडियो एक पेट्रोल पंप का है, जहां घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी। एक बेलगाम बोलेरो ने पेट्रोल पंप में जोरदार टक्कर मारते हुए वहां खड़े लोगों को भी रौंद दिया। 


इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना 4 अगस्त सोमवार की शाम की है, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी पेट्रोल पंप में जा घुसी। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि बोलेरो का ब्रेक फेल हो गया था। जिसके चलते बोलेरो सीधे पेट्रोल पंप की डिस्पेंसिंग मशीन से टकरा गया। उस वक्त एक साइकिल सवार और नोजल मैन सहित 4 लोग खड़े थे। इन सभी को बोलेरो ने रौंद दिया। 


इस जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की तस्वीर पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गयी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि भगवान का शुक्र है कि आग नहीं लगी। यदि ऐसा होता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है। बोलेरो के ड्राइवर की पहचान की जा रही है। 




टैग्स