ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

BIHAR CRIME : बेतिया में मिला युवक का शव, आंख पर नुकीले हथियार से वार के निशान, इलाके में दहशत

BIHAR CRIME : बिहार में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बेतिया से सामने आया है, जहां नहर किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ है।

बेतिया में युवक की हत्या
बेतिया में युवक की हत्या
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई का मामला सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेतिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक का शव बरामद किया गया है। 


जानकारी के अनुसार, बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के बेतिया–पखनाहा रोड स्थित कैनाल बड़े नहर के समीप शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा। शव एक मकान के पीछे झाड़ियों में छिपा हुआ था। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और दहशत का माहौल बन गया।


वहीं, सूचना मिलते ही बैरिया थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक की आंख पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं और आंख से खून भी बहा हुआ था। 


बताया जा रहा है कि, युवक के ऊपर चाकू या किसी नुकीले हथियार से उसकी आंख पर वार किया गया है। शव की स्थिति से यह भी प्रतीत होता है कि मृतक के साथ छीना-झपटी या हाथापाई हुई थी। उसका शर्ट उल्टा था, जूते पैर से बाहर थे और एक जूता पास ही झाड़ियों में पड़ा मिला।


पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि शव की पहचान के लिए आसपास के थानों और गांवों में सूचना भेजी गई है। साथ ही लापता लोगों की सूची भी खंगाली जा रही है। इधर घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।