ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

महावीरी मेले में परोसा गया जहरीला खाद्य पदार्थ: चाट-फोचका और चाऊमीन खाने से एक साथ सैकड़ों लोग हुए बीमार, बच्चों की हालत गंभीर

बेतिया में महवीरी मेला घूमने गये बच्चों समेत सैकड़ों लोग अचानक बीमार पड़ गये। इन लोगों ने ठेले पर बिक रहे गोलगप्पा-चाट-चाऊमीन-मोमो सहित कई खाद्य पदार्थ खाया था, जिसके बाद उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बेहोशी जैसे लक्षण तेजी से सामने आने लगे।

Bihar
एक साथ कई लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH:  बेतिया के मझौलिया के माधोपुर मलाही टोला में  जहरीला भोजन खाने से सैकड़ों लोग बीमार हो गए। फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का इलाज शुरू किया। वही जिनकी तबीयत ज्यादा खराब थी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जाता है कि मझौलिया  प्रखंड के माधोपुर मलाही टोला में मंगलवार की देर शाम महावीरी झंडा मेले में चाट, फोचका, चौमीन खाने के बाद सैकड़ों बच्चों और उनके परिजन बीमार पड़ गये। दूषित खाद्य पदार्थ से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बीमार लोगों में सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की है और कई की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


स्थानीय लोगों की माने तो मेले में लगे स्टॉलों पर बच्चों और महिलाओं ने चाट-पकौड़ी, पानी पूड़ी और चौमीन आदि का सेवन किया था। रात में ही उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बेहोशी जैसे लक्षण तेजी से सामने आने लगे। देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या सैकड़ों में पहुंच गई। जिससे पूरे इलाके के लोग दहशत में आ गये। आनन-फानन में परिजन अपने-अपने बच्चे को निजी क्लिनिक और मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां कई लोगों को भर्ती किया गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और बीमारों की जांच व प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों ने सुई और दवाओं के जरिए तत्काल राहत देने की कोशिश की। कई बच्चे अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।


गांव के प्रभात कुमार, अभिनंदन कुमार और कर्मचंद्र चौधरी ने बताया कि बीमारों में सोनी कुमारी, प्रीति कुमारी, जिज्ञासा कुमारी, आदित्य कुमार, सत्यम कुमार, दीप कमल कुमार, गीता देवी, प्रियंका कुमारी, रश्मि कुमारी, प्रियांशी कुमारी समेत सैकड़ों नाम शामिल हैं। पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मेले में स्टॉल लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने मांग की है। लोगों को आशंका है कि मेले में परोसा गया भोजन बासी या दूषित था। जिसके खाने के बाद ही इतनी बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ी है। ऐसा  गांव में पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी तादाद में लोग चाट-फोचका और चौमीन खाने से फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गये। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स