ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बकरी चराने के दौरान हादसा

बेतिया के बगही निमिया टोला में पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 10 वर्षीय किशोर अरविंद कुमार की मौत हो गई। बकरी चराते समय हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक किशोर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बैरिया प्रखंड स्थित बगही निमिया टोला वार्ड नंबर 8 की है।  बताया जाता है कि बगही निमिया टोला वार्ड नंबर 8 में पुल का निर्माण हो रहा था, जिसके लिए सड़क के किनारे से मिट्टी की कटाई कर पुल की भराई की जा रही थी। 


किशोर अपनी बकरी को चराने के लिए सड़क के किनारे से जा रहा था। तभी सड़क का किनारे की मिट्टी धंस गई। जिससे किशोर की मौत मिट्टी में ही दबकर हो गई। बताया जाता है कि इलाके में एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए सड़क के किनारे से मिट्टी की कटाई कर पुल की भराई की जा रही थी। सोमवार को अरविंद कुमार अपनी बकरी को चराते हुए निर्माण स्थल के पास से गुजर रहा था। उसी समय अचानक मिट्टी धंस गई और वह उसमें दब गया। 


मृतक की पहचान बगही निमिया टोला निवासी  झुन्ना चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई हैं। आनन फानन में परिजनों ने किशोर को बेतिया जीएमसीएच अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि अरविंद दो भाइयों में छोटा था और काफी होनहार बच्चा था। वही बैरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


टैग्स