ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बेतिया ATM लूट मामले में DIG ने लिया एक्शन, पुलिसकर्मियों के वेतन पर लगाई रोक, प्रभारी एसपी से मांगा जवाब

बेतिया में दो एटीएम से 24 लाख रुपये की लूट के मामले में डीआईजी हरकिशोर राय ने गश्ती दल के पुलिसकर्मियों के वेतन पर रोक लगाई और प्रभारी एसपी से जवाब तलब किया। आठ विशेष टीमों की जांच जारी।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में दो एटीएम से करीब 24 लाख रुपये की लूट के मामले में चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने कड़ा रुख अपना पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद डीआईजी ने कार्रवाई करते हुए नौतन थाना और नगर थाना की गश्ती दल में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। 


इसके साथ ही, घटना की सूचना मिलने के बावजूद समय पर उचित कार्रवाई नहीं करने के गंभीर मामले में बेतिया के प्रभारी एसपी से भी जवाब तलब किया गया है। यह सनसनीखेज वारदात आलोक भारती चौक और नौतन इलाके में हुई थी, जहां बेखौफ अपराधियों ने महज दो घंटे के अंतराल में गैस कटर की मदद से दो एटीएम मशीनों को काटकर करीब 24 लाख रुपये उड़ा लिए थे।


 इस घटना के बाद से ही पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे। डीआईजी ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था और गश्ती में किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।


मामले के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी के निर्देश पर आठ विशेष टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसी कड़ी में बेतिया पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल के खड़गपुर पहुंची है..


 जहां स्थानीय पुलिस द्वारा पकड़े गए कुछ संदिग्ध चोरों से इस कांड के सिलसिले में गहन पूछताछ की जा रही है। वर्तमान में सदर एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में विशेष टीम जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है और पुलिस को जल्द ही इस गिरोह के पर्दाफाश की उम्मीद है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स