ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूल में अवैध वसूली का खेल, बच्चों से पैसे लेते प्राचार्या का वीडियो हुआ वायरल

Bihar School News: बगहा दो के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरवल की प्राचार्या सीमा कुमारी पर छात्रों से विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र के नाम पर 200 रुपये वसूलने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो के बाद मामला चर्चा में है।

Bihar School News
अवैध वसूली का वीडियो वायरल
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: बिहार के बगहा दो प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरवल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्यालय की प्राचार्या सीमा कुमारी पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट पास छात्रों से स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट देने के नाम पर 200 रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है। अवैध वसूली का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियों में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि प्राचार्या छात्रों से 200 रुपये ले रही हैं और पैसे को अपने बैग में रख रही हैं। साथ ही वे बड़े नोट में से 200 काटकर बाकी रकम छात्रों को लौटा रही हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


विद्यालय के एक शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह कोई नई बात नहीं है। उनके अनुसार, प्राचार्या द्वारा पहले भी छात्रों से पैसे लिए जाते रहे हैं, जबकि सरकार द्वारा यह प्रमाण पत्र निशुल्क देने का प्रावधान है। इस प्रमाण पत्र में तीन प्रकार के दस्तावेज शामिल होते हैं।


वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। जब इस बाबत प्राचार्या सीमा कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय से परित्याग प्रमाण पत्र मुफ्त में दिया जाता है, और इंटरमीडिएट नामांकन के लिए केवल सरकार द्वारा निर्धारित 940 शुल्क ही लिया जा रहा है।


इस बीच, बगहा दो के बीईओ फुदन राम ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी, लेकिन अब इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि मामला सत्य पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता