ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR NEWS : सड़क पर टहलने निकली महिला और बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंदा, दोनों की मौत; ग्रमीणों ने आरोपी को पकड़ा

BIHAR NEWS : बेतिया के भंगहा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव के समीप भारत-नेपाल सीमा सड़क पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। टहल रही महिलाओं के समूह में घुसी धान लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 35 वर्षीय महिला और छह वर्षीय बच्ची को रौंद दिया

BIHAR NEWS : सड़क पर टहलने निकली महिला और बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंदा, दोनों की मौत; ग्रमीणों ने आरोपी को पकड़ा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में सड़क हादसा के मामला में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन सड़क हादसे कि वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेतिया से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लागों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार,बेतिया के भंगहा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव के समीप भारत-नेपाल सीमा सड़क पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। टहल रही महिलाओं के समूह में घुसी धान लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 35 वर्षीय महिला और छह वर्षीय बच्ची को रौंद दिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह भी गांव की महिलाएं और बच्चे सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान भंगहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने निर्मला देवी (पत्नी हरिशंकर प्रसाद) और आरती कुमारी (पुत्री चंद्रप्रकाश पासवान) को कुचल दिया। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोग तुरंत उन्हें इनरवा बाजार के निजी क्लिनिक ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया।


हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। मृतका निर्मला देवी दो बच्चों की मां थीं, वहीं मासूम आरती कुमारी पहली कक्षा की छात्रा बताई जाती है। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है। मृतकों के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार चालक की पहचान भंगहा थाना क्षेत्र के सेढ़वा गांव निवासी मुकेश सहनी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह धान लेकर इनरवा बाजार के व्यापारी के पास जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली सेढ़वा गांव निवासी शिव साह की है।