ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 30 एजेंडों पर लगी मुहर✦तिरहुत MLC चुनाव को लेकर जन सुराज की तैयारी तेज, डॉ. बीमोहन कुमार और श्याम नंदन यादव ने भरा नामांकन✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 30 एजेंडों पर लगी मुहर✦तिरहुत MLC चुनाव को लेकर जन सुराज की तैयारी तेज, डॉ. बीमोहन कुमार और श्याम नंदन यादव ने भरा नामांकन

Bihar News: अगलगी की घटना में 27 घर जलकर राख, देखते ही देखते स्वाहा हो गई लाखों की संपत्ति

Bihar News: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में 27 घर जलकर राख हो गए हैं। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया है। आग में झुलसकर कई मवेशियों की भी मौत

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में 27 घर जलकर राख हो गए हैं। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया है। आग में झुलसकर कई मवेशियों की भी मौत हो गई है। घटना मझौलिया के महोदीपुर पंचायत के चैता वार्ड नंबर चार की है।


मंगलवार के दिन बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण मझौलिया के महोदीपुर पंचायत के चैता वार्ड नंबर चार में गरीब दो दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हुए हैं। जिसमें आधा दर्जन के करीब मवेशी झुलस गए तथा पांच बकरी तथा दो बकरी के बच्चे जल कर मर गए। साथ ही कपड़ा अनाज बर्तन गहना, मोटरसाइकिल, बेरी में रखे हुए अनाज आदि जलकर खाक हो गई। 


सूचना मिलते ही बेतिया व मझौलिया थाना से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया हालांकि तब तक लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों के सूचना पर अंचलाधिकारी राजीव रंजन कुमार राजस्व कर्मचारी संगीता कुमारी घटनास्थल पर पहुंचे अग्नि पीड़ितों की सूची बनाने में जुट गई। 


अंचल अधिकारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि अविलंब पॉलीथिन शीट की व्यवस्था कराकर मवेशियों के ऊपर तानने के लिए दिया गया तथा अग्नि पीड़ितों के बीच भी वितरण किया। अग्नि पीड़ित नूर आलम ने बेटी के शादी के लिए फर्नीचर के काम कर फ्रिज वाशिंग मशीन सारी चीज खरीद करके घर में रखे थे। वह सारी सामग्री जलकर खाक हो गई है। 


इस अगलगी में अशरफ गद्दी, दसरथ गद्दी, रहमत गद्दी, सहमत गद्दी, अहमद गद्दी, पीरमोहम्द गद्दी, गुलाब गद्दी, कामरान गद्दी सहित दो दर्जन से अधिक घर जल कर खाक हो गई। इस बाबत राजस्व कर्मचारी संगीता कुमारी ने बताया कि जांच कर अग्नि पीड़ितों की सूची बनाई जा रही है। इन लोगों के बीच सरकार द्वारा प्रदत्त सहयोग राशि जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट