ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

'नीतीश और पीएम मोदी के बीच है जबरदस्त आशिकी ...', AIMIM सुप्रीमों का बिहार सीएम पर तंज

DESK : पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे आखिरकार वो सच साबित हो ही गए। नीतीश कुमार ने एक बार फिर से पलटी मारी है और एक बार फिर से एनडीए का दामन थाम लिया

'नीतीश और पीएम मोदी के बीच है जबरदस्त आशिकी ...', AIMIM सुप्रीमों का बिहार सीएम पर तंज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे आखिरकार वो सच साबित हो ही गए। नीतीश कुमार ने एक बार फिर से पलटी मारी है और एक बार फिर से एनडीए का दामन थाम लिया है। ऐसे में जाहिर है नीतीश अब सभी विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं। नीतीश के पाला बदलने से उन पर चौतरफा हमला हो रहा है। इस बीच एआईएमआईएम ने नीतीश पर निशाना साधा है। 


दरअसल, AIMIM ने अपने सोशल मीडिया पर असदुद्दीन ओवैसी के कुछ पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी नीतीश के पाला बदलने को लेकर बयान दे रहे हैं। इसमें एक वीडियो भी है जिसमें ओवैसी नीतीश की राजनीति पर सवाल उठा रहे है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी ये आपकी कैसी सियासत है, कभी आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निकाह कर लेते हैं तो कभी तेजस्वी यादव से निकाह कर लेते हैं। कभी आप मोदी से तीन तलाक ले लेते हैं तो कभी तेजस्वी से तलाक ले लेते हैं। 


वहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने तो पहले ही नीतीश कुमार को लेकर कह दिया था कि नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जो आशिकी है वो काफी मजबूत है। दोनों के बीच लैला मजनू से भी ज्यादा मोहब्बत है। ओवैसी ने कहा कि उन्होंने बिहार की जनता से पहले ही कहा था कि गठबंधन के नाम पर जिसे वोट दिया जा रहा है उस गठबंधन के नीतीश कुमार एक दिन मोदी की गोद में जाकर बैठ जाएंगे। 


इसके आलावा अपने एक पोस्ट में ओवैसी ने कहा कि- JDU और RJD के परिवार के बाच जो सियासी नूरा-कुश्ती चल रही है, उसकी वजह से बिहार में जनता के वोट की कोई अहमियत नहीं रह गई है। ऐसे में अब बिहार की जनता को समझना होगा। जनता को इन पार्टियों के सियासी मायाजाल से निकलना होगा, उसके बाद ही बिहार का विकास उसकी तरक्की हो पाएगी। 


आपको बताते चलें कि, लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश का इस तरह से महागठबंधन से नाता तोड़ना कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के लिए एक बड़ा झटका है. बीजेपी को हराने के लिए सभी दलों को नीतीश ने ही इकट्ठा किया था लेकिन अब वो खुद ही इससे अलग हो गए।