ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

MADHUBANI: उद्योग विभाग के MSME मित्र मोहम्मद मुसाहिद को विजिलेंस ने दबोचा, 15 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

मधुबनी में उद्योग विभाग के MSME मित्र मोहम्मद मुसाहिद को विजिलेंस टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा। शिकायत सुशील यादव ने पटना निगरानी कार्यालय में दर्ज कराई थी।

Bihar
हम नहीं सुधरेंगे!
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: बिहार में आए दिन घूसखोर पकड़े जा रहे हैं, उन्हें सजा भी हो रही है, इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की कसम खा ली है। लेकिन लालच के चक्कर पकड़े भी जा रहे हैं, जिससे समाज में उनकी बड़ी बदनामी हो रही है। इस बार मधुबनी में विजिलेंस की टीम ने एक और घूसखोर को पकड़ा है। जो उद्योग विभाग का कर्मचारी है, 


जिसे 15 हजार रूपये घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने दबोचा है। गिरफ्तार मोहम्मद मुसाहिद उद्योग विभाग में MSME मित्र के पद पर तैनात था। निगरानी डीएसपी अरुनोदय पांडेय ने बताया कि साहरघाट थाना क्षेत्र के बसबरिया निवासी सुशील यादव ने 20 अगस्त को पटना निगरानी के दफ्तर में शिकायत दर्ज कराया था। जिसके बाद इस सूचना के सत्यापन करने के बाद बुधवार को विजिलेंस की टीम मधुबनी स्थित उद्योग विभाग के उस कार्यालय में पहुंची जहां मोहम्मद मुसाहिद तैनात था। 


MSME मित्र मुसाहिद को इस दौरान शिकायकर्ता से 15 हजार रूपया घूस लेते निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोच लिया। निगरानी डीएसपी ने बताया कि एमएसएमई मित्र मोहम्मद मुसाहिद खान के द्वारा सुशील से लघु उद्योग के लिए 2 लाख रुपये लोन की तीसरी किस्त जो 50 हजार रुपये बकाया था, जिसके भुगतान के लिए 15 हजार रुपए घूस की मांग की गयी थी। कहा गया था कि बिना चढ़ावा दिये काम नहीं होगा। 


जिसे लेकर सुशील का काम मुसाहिद खान नही कर रहा था। आज बुधवार को कार्यालय में पैसे देने की बात तय हुई थी। सुशील पैसे लेकर मुसाहिद को देने पहुंचा था लेकिन निगरानी के जाल में वो फंस गया। विजिलेंस की टीम ने 15 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ उसे दबोचा। निगरानी की टीम में पुलिस अवर निरीक्षक शशिकांत, इंस्पेक्टर नीरज कुमार पंजियार, ससि भूषण, पुलिस उपाधीक्षक वासिद अहमद शामिल थे।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट