ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मधुबनी में दिनदहाड़े CSP संचालक से 4.24 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

मधुबनी के भेजा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने CSP संचालक से दिनदहाड़े 4 लाख 24 हजार रुपये लूट लिए। PNB मधेपुर से रुपये निकालकर बकुआ गांव जाते समय सुंदरी गांव के पास वारदात हुई।

bihar
बिहार में अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा घटना मधुबनी का है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने CSP संचालक को निशाना बनाते हुए 4 लाख 24 हजार कैश लूट लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये।


 पीड़ित मधेपुर PNB से कैश निकालकर बकुआ गांव जा रहा था। घटना को भेजा थाना क्षेत्र के सुंदरी गांव में बांध पर अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना भेजा थाना अंतर्गत कोसी दियारा क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक से 4,24,000 रुपए दिन दहाड़े लूट लिया गया। 


घटना उस वक्त हुई जब सीएसपी संचालक पंजाब नेशनल बैंक शाखा मधेपुर से रुपए लेकर बकुआ गांव स्थित अपने सीएसपी सेंटर पर जा रहा था। इसी दौरान सुंदरी गांव के निकट बांध से पूरब अपराधियों ने दिन के 2:35 बजे वारदात को अंजाम दिया। घटना में शामिल हथियारबंद दो अपराधी एक सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार थे।


 घटना को लेकर बकुआ गांव निवासी बुलन देव के पुत्र सीएसपी संचालक 20 वर्षीय कर्म सिंह ने भेजा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलते ही भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला से टेक्निकल सेल को बुलाकर छानबीन किया गया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा है।