ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

मधुबनी बस स्टैंड में लगी भीषण आग, तीन दर्जन दुकानें जलकर राख, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान

आग की चपेट में लंबी दूरी की कई निजी बस और एजेंसियों के बुकिंग कार्यालय भी आ गए, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

bihar
दुकानदारों की रोजी-रोटी तबाह
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के काली मंदिर के पास स्थित बस स्टैंड में आग लगने से तीन दर्जन के करीब दुकानें जलकर राख हो गई। अगलगी की इस घटना में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बता दें कि इस बस स्टैंड से पटना से जयनगर और हरलाखी से जयनगर सहित अन्य स्थानों के लिए रोजाना कई दर्जन बसें खुलती है।   


इस अग्निकांड में लंबी दूरी की कई निजी बस एजेंसियों के बुकिंग कार्यालय भी जलकर खाक हो गए। अगलगी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगो की मदद से दमकल कर्मियों ने आग को नियंत्रित किया। 


बस स्टैंड में निर्मल कुमार ,कांति देवी ,मुन्ना राय ,शिवम् जेनरल स्टोर्स बैद्यनाथ महतो ,महादेव साह ,बिक्की साह मनोज कुशवाहा ,रौशन कुमार ,छोटू  कुमार ,अर्जुन साह का जहां चाय नाश्ता का दुकान जल गया वहीं , एक आग लगी बस को बचाने में बस ड्राइवर  सुभाष यादव झुलस कर घायल हो गये जिन्हें सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 


इस अग्निकांड के बाद तीन दर्जन छोटे बड़े दुकानदार की रोजी रोटी तवाह हो गया सभी बेरोजगार हो गए।  दुकानदारों ने सड़क पर टायर जलाकर बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क को जामकर दिया । पीड़ित कुछ समझ नहीं पा रहे हैं कि आग कैसे लग गई। बस स्टैंड में आग लगी या किसी शरारती तत्वों की करतूत है इसकी जांच की मांग उठने लगी है ।

मधुबनी बस स्टैंड में लगी भीषण आग, तीन दर्जन दुकानें जलकर राख, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानमधुबनी बस स्टैंड में लगी भीषण आग, तीन दर्जन दुकानें जलकर राख, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानमधुबनी बस स्टैंड में लगी भीषण आग, तीन दर्जन दुकानें जलकर राख, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानमधुबनी बस स्टैंड में लगी भीषण आग, तीन दर्जन दुकानें जलकर राख, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानमधुबनी बस स्टैंड में लगी भीषण आग, तीन दर्जन दुकानें जलकर राख, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानमधुबनी बस स्टैंड में लगी भीषण आग, तीन दर्जन दुकानें जलकर राख, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानमधुबनी बस स्टैंड में लगी भीषण आग, तीन दर्जन दुकानें जलकर राख, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानमधुबनी बस स्टैंड में लगी भीषण आग, तीन दर्जन दुकानें जलकर राख, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान

टैग्स