ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

मधुबनी में अपराधी बेलगाम: बाइक सवार उचक्कों ने 3 लाख रुपये से भरा बैग दंपति से छीना

मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से 3 लाख रुपये से भरा बैग झपट्टा मारकर लूट लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

बिहार
अपराधियों का तांडव जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर खत्म हो गया है। ताजा मामला मधुबनी जिले का है जहां बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर 3 लाख रुपये दंपति के हाथ से छीन लिये और मौके से फरार हो गये। 


घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के  नगर पंचायत कार्यालय के पास की है ,बताया जाता है कि  बाइक सवार दो उच्चकों ने झपट्टा मारकर बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे दंपति के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकला. इस संबंध में खिरहर थाना क्षेत्र निवासी उदय कुमार ने बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. 


दर्ज प्राथमिकी में वादी ने उल्लेख किया है कि वे अपनी पत्नी गुड़िया साह के साथ बाइक से बुधवार को करीब ढाई बजे के आस-पास में भारतीय स्टेट बैंक के बेनीपट्टी शाखा पहुंचे और अपनी पत्नी के खाते से चेक के माध्यम से 3 लाख रुपये की निकासी कर वापस घर लौट रहे थे. लौटने के क्रम में उनकी पत्नी रुपयों को अपने हैंड बैग में रख लीं और अपने कंधे में लटके हुए बैग को हाथ में रखकर बाइक पर पीछे बैठकर अपने पति के साथ घर लौट रहीं थीं. 


इसी दौरान नगर पंचायत कार्यालय के सामने पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आया और उनकी पत्नी के हाथ में रहे बैग को झपट्टा मारकर छीन लिया. इस दौरान बैग लटकाने वाला फीता टूट कर उनकी पत्नी के हाथ में ही रह गया. जब तक वे दोनों कुछ समझ पाते तब तक वह दोनो युवक बाइक की रफ्तार तेज कर बैग लेकर महमदपुर की ओर भाग निकला.


 बैग में रुपये के अलावे आवेदक के पत्नी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कुटी का ऑनर बुक, चाभी, बैंक चेक बुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल सेट सीम व चेक बुक भी रखा था. इस बाबत बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

कुमार गौरव की रिपोर्ट