ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

Bihar News : शराब पीना पड़ा युवक को महंगा, विवाद के बाद दोस्तों ने मारी गोली

Bihar News : भोरकाठ गाँव शराब पीने गए 4 दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद एक युवक ने विनय पर गोली चला दी और उसे वहीं छोड़ तीनों दोस्त वहां से फरार हो गए

Bihar News khagaria
guy shot by friends after drinking
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। 4 दोस्त शराब पीने पास के ही एक गाँव में गए, लौटते वक़्त उनका आपस में ही विवाद हो गया और नशे की हालत में एक युवक ने विनय नामक लड़के पर गोली चला दी।


जान को नहीं कोई खतरा

यह घटना रविवार रात की है। घायल युवक विनय कुमार गोस्वामी बिढ़ला गाँव निवासी ब्रह्मदेव गोस्वामी का पुत्र है। जब परिजनों को इस घटना की सूचना मिली तो उन्होंने विनय को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और डॉक्टरों के अनुसार अब उसकी जान को कोई खतरा नहीं है।


पुलिस कर रही जांच

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और तीनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि अभी तक विनय के परिवार ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। संभवतः इसकी वजह विनय का शराब पीना भी हो सकता है क्योंकि यह एक अपराध है और परिवार वाले इसमें उलझना नहीं चाहते होंगे।


शराबबंदी की रोज खुल रही पोल

कहने को तो बिहार में शराबबंदी लागू है मगर इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं, नशे की हालत में एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर देना यहाँ आम बात हो गई है