ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

KATIHAR: मनिहारी में बाढ़ और कटाव से तबाही, सांसद तारिक अनवर पहुंचे धुरयाही पंचायत, मदद का दिया आश्वासन

कटिहार के मनिहारी प्रखंड के धुरयाही पंचायत में बाढ़ और कटाव से तबाही, सांसद तारिक अनवर ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

बिहार
बाढ़ और कटाव का कहर
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के मनिहारी अनुमंडल में बाढ़ का कहर जारी है। यहां के धुरयाही पंचायत में बाढ़ और गंगा नदी के भीषण कटाव ने तबाही मचा रखा है। यहां के गांव के दर्जनों घर नदी में समा चुके हैं, वहीं कई लोग विस्थापन की मार झेलने को मजबूर हैं।


लोगों की इस समस्या का जायजा लेने रविवार को कटिहार के सांसद तारिक अनवर और मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह धुरयाही पंचायत पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया और ग्रामीणों से मिलकर सीधे उनकी समस्याएं सुनी।


ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी सबसे बड़ी समस्या रखी। घर उजड़ने और रोज़ी-रोटी छिन जाने की बात कही। लोगों ने सुरक्षित ठिकाने, पुनर्वास और तत्काल राहत की मांग की। सांसद तारिक अनवर ने कहा कि इस समस्या को लेकर वे केंद्र और राज्य सरकार से विशेष पैकेज की मांग करेंगे। 


वहीं विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद दिलाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा। गांव के लोगों को उम्मीद है कि नेताओं का यह दौरा सिर्फ़ औपचारिकता नहीं बनेगी बल्कि राहत और पुनर्वास की ठोस कार्य योजना लेकर आएगा।  धुरयाही पंचायत के लोग फिलहाल अस्थायी ठिकानों पर ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं। नदी का पानी और कटाव दोनों ही उनके भविष्य पर गहरा सवाल खड़ा कर रहे हैं।