ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Katihar News: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो-बाइक की टक्कर में कई लोग घायल

Katihar News: कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में ट्रक-ऑटो-बाइक की जोरदार टक्कर में 4-5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Katihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Katihar News: कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर चौक के पास सोमवार दोपहर 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में ऑटो पर सवार 4-5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घाया और घायलों को निजी गाड़ियों से कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।


डीएसपी रंजन कुमार सिंह भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से बातचीत कर बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर करने का निर्देश दिया। इसके बाद सभी गंभीर रूप से घायल मरीजों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।


घायलों की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के निवासी हीरा मंडल, ऑटो में सवार पति-पत्नी और साली भी घायल हुए हैं, जिनमें पत्नी काशी देवी और साली अंजली देवी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। यह परिवार पूर्णिया से अपने ससुराल खेरिया जा रहा था, जो मरंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।


ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।


पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में जुटी है। डीएसपी ने कहा कि पूरे मामले की गंभीर जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे से के बाद इलाके के लोग प्रशासन से भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता