ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR NEWS : कटिहार में भेड़िए का आतंक: एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल, इलाके में दहशत

BIHAR NEWS : "बिहार के कटिहार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर... शहर के रानी घाट इलाके में भेड़िए के हमले से दहशत फैल गई है। रातभर आतंक मचाने वाले भेड़िए ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया।

कटिहार में भेड़िए का आतंक
कटिहार में भेड़िए का आतंक
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के कटिहार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के रानी घाट, वार्ड नंबर 40 में भेड़िए के हमले से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में एक दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात यह भेड़िया अचानक मोहल्ले में घुस आया। पहले उसने कुत्तों पर हमला किया और फिर लोगों को अपना निशाना बनाया। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला भी इसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों ने किसी तरह शोर मचाकर भेड़िए को भगाया, लेकिन तब तक कई लोग इसकी चपेट में आ चुके थे।


नगर निगम के कर्मचारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रानी घाट इलाके में अब भय का माहौल है। लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना की सूचना अभी तक वन विभाग या प्रशासन को नहीं दी गई है। लेकिन अब लोगों की मांग है कि नगर निगम और वन विभाग तुरंत हस्तक्षेप करें और इस भेड़िए को पकड़कर लोगों को राहत दिलाएं।