1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 29, 2025, 10:13:46 AM
Katihar IT Raid - फ़ोटो REPORTER
Katihar IT Raid : बिहार के कटिहार से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां आज अहले सुबह आयकर टीम की छापेमारी हुई है। यह छापेमारी एक मक्का कारोबारी के ठिकानों पर की गई है। इस रेड के बाद इलाके में कारोबारियों में हड़कंप का माहौल भी देखने को मिल रहा है। फिलहाल मामले में छापेमारी जारी है। लिहाजा किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
जानकारी के मुताबिक, कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र में आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की है। यह छापा मक्का के सबसे बड़े कारोबारी और इलाके की नामी हस्ती माने जाने वाले राजेश चौधरी के आवास समेत कई ठिकानों पर एक साथ पड़ा है। इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
बताया जा रहा है कि, आयकर की टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजेश चौधरी के सेमापुर स्थित आवास पर पहुंची। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी दल दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजातों की गहन छानबीन कर रहा है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग उनके आवास के बाहर जुट गए और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
आपको बताते चलें कि, राजेश चौधरी का नाम जिले के सबसे बड़े मक्का व्यापारी के रूप में जाना जाता है और कारोबार के साथ-साथ उनकी गिनती प्रभावशाली हस्तियों में होती है। फिलहाल आयकर विभाग की यह कार्रवाई जारी है और किसी भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। वहीं, छापेमारी की खबर सुनते ही अन्य कारोबारी वर्ग में भी खलबली मच गई है।