ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

कटिहार में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

कटिहार जिले के सहायक थाना क्षेत्र में कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया। बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया। भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने इसे देश तोड़ने की साजिश बताया।

Bihar
सीमांचल में धर्मांतरण का खेल जारी
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: बिहार में जब चुनाव सिर पर होता है तब सीमांचल के कटिहार में धर्मांतरण का खेल शुरू हो जाता है। ताजा मामला कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र का है। जहां गरीब तबके के लोगों का ब्रेनवॉश कर ईसाई धर्म में परिवर्तित किये जाने का मामला सामने आया है।  


कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के टीवी टावर मुहल्ला स्थित आदिवासी टोला में रविवार को धर्मांतरण का बड़ा मामला सामने आया। बजरंग दल के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर इस संबंध में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं और 4 पुरुषों को हिरासत में लिया।


देश के किसी ना किसी राज्य में धर्मांतरण का खेल कई वर्षों से जारी है। मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश पुलिस करती है, लेकिन इस पूरी तरह रोक पाने में सफल नहीं हो पाती। बिहार के सीमांचल क्षेत्र में यह काम खूब हो रहा है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार के वर्तमान भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सीमांचल में धर्मांतरण का खेल चल रहा है , सजग और सतर्क रहने की जरूरत है । यह भारत को तोड़ने की बहुत बड़ी साजिश है । यह कोई धर्मांतरण के माध्यम से कोई पुण्य का काम नहीं करने जा रहे हैं । यहां की जनता और हमारे जैसे जनप्रतिनिधि कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे । 


बजरंग दल के जिला संयोजक राणा कुमार ने बताया कि उन्हें कई दिनों से जानकारी मिल रही थी कि इस इलाके में भोले-भाले हिंदुओं का धर्मांतरण कराया जा रहा है। रविवार को टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि करीब 200 से 250 लोगों को आदिवासी बनाने की प्रक्रिया चल रही थी।  उन्होंने दावा किया कि स्थल से कई आपत्तिजनक सामग्री और धार्मिक पुस्तकें बरामद हुईं, जो धर्मांतरण गतिविधि की ओर इशारा करती हैं। बजरंग दल के उत्तर बिहार प्रांत सुरक्षा प्रमुख, अनिश सिंह ने बताया कि इसकी सूचना तुरंत सहायक थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों को थाने ले गई।


बजरंग दल ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी हुई है। दूसरी और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आर्मी सभी धर्म एक समान है और धर्म में आस्था और धर्मांतरण पर बात करते हुए कुंदन कुमार और स्थानीय महिला ने अपना पक्ष रखा। धर्मांतरण करने वाली महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है। कटिहार में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाईकटिहार में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाईकटिहार में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाईकटिहार में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाईकटिहार में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाईकटिहार में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाईकटिहार में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाईकटिहार में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाईकटिहार में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

टैग्स