ब्रेकिंग
राबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?भरत तिवारी एनकाउंटर केस में चौतरफा घिरी बिहार पुलिस, रडार पर ऑपरेशन में शामिल कई पुलिसकर्मीराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?भरत तिवारी एनकाउंटर केस में चौतरफा घिरी बिहार पुलिस, रडार पर ऑपरेशन में शामिल कई पुलिसकर्मी

Mock Drill: मॉक ड्रिल के दौरान इस जिले में भी होगा ब्लैकआउट, प्रशासन ने लोगों से की खास अपील

Mock Drill: देशभर में 7 मई को होने वाले मॉक ड्रिल को लेकर कटिहार जिला प्रशासन ने भी तैयारी की है. यहां भी 10 मिनट के लिए ब्लैकआउट रहेगा और पूरे शहर की बिजली काट दी जाएगी.

Mock Drill in bihar
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Mock Drill: भारत में संभावित युद्ध की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर 7 मई को शाम 7:00 बजे से 7:10 बजे तक देशभर के 244 जिलों में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस क्रम में बिहार के कटिहार जिले में भी पूरे शहर की बिजली 10 मिनट के लिए बंद कर दी जाएगी।


जिला पदाधिकारी मनेष कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने जानकारी दी कि शाम 7 बजे सायरन बजते ही मॉक ड्रिल के तहत ब्लैकआउट शुरू हो जाएगा। इस दौरान सड़क, रेलवे और अन्य सार्वजनिक सेवाओं पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।


डीएम ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह अभ्यास पूरी तरह से आपातकालीन स्थितियों की तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता के परीक्षण के लिए किया जा रहा है। वहीं, एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि इस दौरान एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकता है। 


जिले प्रशासन के कंट्रोल रूम के नंबर 06452-243100 और 243101 पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकता है। इसके साथ ही, पुलिस प्रशासन और स्थानीय संगठनों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को मॉक ड्रिल के उद्देश्य की सही जानकारी रहे और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचा जा सके।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता