ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar news : नदी में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

Bihar news : बिहार के कटिहार में नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।

Bihar news
नदी में डूबने से मौत
© Reporter
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के कटिहार से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।


जानकारी के अनुसार बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत लुत्तीपूर पंचायत स्थित अझरैल के डेंगा नदी में डूबने से एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई है।


 मृतक की पहचान बिजौल पंचायत के कल्याण गांव के आज़ाद आलम पिता शाहिद आलम के रूप में हुई है।


 जानकारी के मुताबिक सोमवार को गांव में शादी थी। सोमवार शाम करीब 5 बजे शादी के रिति रिवाज के लिए शादी वाले परिवार डीजे लेकर नदी के घाट तक आया। डीजे के पीछे मृतक भी नदी तक पहुंच गया और नदी में उतर कर फूल चुनने लगा। देखते -देखते किशोर गहरे पानी में चला गया। गांव वालों ने शाम में ही बच्चे को रेस्क्यू करने की कोशिश की लेकिन निराशा हाथ लगी। 


इधर, घटना के अगले दिन मंगलवार सुबह लोकल गोताखोरों की मदद से किशोर की लाश बरामद हुई। अंचलाधिकारी और बलरामपुर पुलिस लाश बरामद होने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


अंचलाधिकारी अंशु आयुष ने परिजनों को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है।