ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

लेवी वसूलने और वर्चस्व को लेकर कटिहार में दो गुटों के बीच गोलीबारी, किसानों में दहशत का माहौल

कटिहार के दियारा इलाके में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान कुछ घंटे के लिए नाव का परिचालन बंद हो गया। वही इस घटना से किसानों के बीच दहशत व्याप्त है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

BIHAR POLICE
किसानों में दहशत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

katihar: कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा पार जरलाही दियारा में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी की गयी। इस घटना के बाद किसानों के बीच दहशत का माहौल है। मिली जानकारी अनुसार जरलाही दियारा में कलाई और खेसारी फसल तैयार होने के कगार पर है। जिसे लेकर दियारा में वर्चस्व कायम करने के लिए दो गुटों में गोलीबारी होने से किसानों में दहशत का माहौल बना है। 


गोलीबारी की सूचना मिलते ही मधेली गांव से दियारा जाने वाले किसानों के लिए कुछ घंटे के लिए नाव का परिचालन बंद हो गया। बाद में दियारावासियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जब तक पहुंचती उससे पहले दोनों गुट के अपराधी मौके से  फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बता दें कि गंगा पार दियारा में कलाई खेसारी फसल को लेकर अपराधी सक्रिय हो जाते हैं। किसानों से लेवी वसूलने को लेकर अपराधी आपस में वर्चस्व कायम करने के लिए हर साल गोलीबारी की घटना को अंजाम देते हैं। जैसे ही दलहन और तेलहन फसल की कटाई का समय आता है, अपराधी हथियार से लैस होकर सक्रिय हो जाते हैं और किसानों को डराने और धमकाने का काम करते हैं। 


इलाके में वर्चस्व कायम करने को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी की गयी। दियारा के किसान काफी दहशत में हैं। वो चाहते हैं कि भयमुक्त वातावरण में खेती करे और तैयार फसल को वो अपने घर ले जा सके लेकिन ऐसा होता नहीं है। किसानों की शिकायत पर पांच दिन पहले ही कटिहार पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने दियारा क्षेत्र का दौरा किया था। लेकिन यह कारगर साबित नहीं हो पाया।


अपराधियों का मनोबल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ समाप्त हो चुका है। यही कारण है कि ये लोग आए दिन गोलीबारी की घटना को बेखौफ अंजाम देते हैं। इस बाबत थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि जरलाही पंचायत के दियारा क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है। सूचना पाकर बरारी और कुरसेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। 

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट..

टैग्स