ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

करंट लगने से ग्रामीण की मौत, भभुआ विधायक ने की मुआवजे की मांग

कैमूर जिले के चंदोस गांव में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद भभुआ विधायक ने आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग सरकार से की।

बिहार
मुआवजे की मांग
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के चंदोस गांव में सोमवार को हुए करंट हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां खेतों में दवा छिड़कने गए एक ग्रामीण की मौत टूटे हुए बिजली तार की चपेट में आने से हो गई। मृतक की पहचान 58 वर्षीय महातिम बिंद, निवासी चंदोस गांव, के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के बधार में खड़ी फसल के बीच पहले से एक बिजली का तार टूटकर गिरा पड़ा था। 


सोमवार को महातिम बिंद खेत में फसल पर दवा छिड़कने पहुंचे। इसी दौरान उनका संपर्क उस तार से हो गया और वे बुरी तरह करंट की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही चांद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेजा गया। 


इस बीच, घटना की जानकारी मिलते ही भभुआ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक भरत बिंद सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि हर संभव मदद दिलाई जाएगी। विधायक ने बताया कि यह पूरी तरह आपदा की घटना है और सरकार को तुरंत आर्थिक सहायता देनी चाहिए। उन्होंने आपदा राहत कोष से मृतक परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। 


विधायक भरत बिंद ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही अक्सर इस तरह की घटनाओं को जन्म देती है। गांवों में टूटे तारों और खराब लाइनों की मरम्मत समय पर नहीं होने से आम लोगों की जान पर खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन और विभाग से मांग की कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए युद्धस्तर पर सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने भी सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।