ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना में दबंगों का उत्पात: सड़क पर विवाद के बाद पत्रकार के घर पर बोला हमला, मारपीट से इलाके में तनाव

Patna Crime News: पटना के अगमकुआं इलाके में सड़क विवाद के चलते दबंगों ने परिवार पर हमला किया है. मारपीट और धमकियों से इलाके में तनाव फैल गया है.

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अगमकुआं थाना क्षेत्र में मामूली सड़क विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां कुछ दबंगों ने एक परिवार पर सरेआम हमला किया। घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल है।


मामला ट्रांसपोर्ट नगर इलाके का है, जहां एक गोदाम के पास पिकअप वाहन को सड़क के बीच खड़ा कर माल लोड किया जा रहा था। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी दौरान एक राहगीर परिवार ने वाहन हटाने का अनुरोध किया, जिस पर गोदाम मालिक सीटू शाह और उसके साथ मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई।


आरोप है कि पहले गाली-गलौज हुई, फिर धक्का-मुक्की शुरू हुई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इसी दौरान परिवार के एक सदस्य के साथ बीच सड़क पर कथित रूप से मारपीट की गई। शाम होते-होते मामला और बढ़ गया। 


आरोप है कि सीटू शाह, जितेंद्र, चंदन समेत करीब 10 लोग पीड़ित के घर पहुंचे और वहां भी मारपीट की। इस दौरान पीड़ित और उसके पिता को गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने जाते-जाते मोहल्ले के लोगों को भी धमकी दी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।


स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित आरोपी पहले भी इलाके में दबंगई के लिए जाने जाते रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार और मोहल्ले के लोगों ने अगमकुआं थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


बताया जा रहा है कि हमले में घायल व्यक्ति पेशे से पत्रकार है, जो घटना के वक्त अपने परिवार के साथ डॉक्टर से लौट रहा था। इस घटना ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता