ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

कड़क छवि वाले हैं पटना के नये SSP उपेन्द्र कुमार शर्मा, ढुलमुल रवैया रखने वाले पुलिसवालों की खैर नहीं

PATNA :उपेन्द्र कुमार शर्मा को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है। कड़क अधिकारी की छवि रखने वाले उपेन्द्र कुमार शर्मा ने पदभार संभालने से पहले ही ढुलमुल रवैया अपनाने वाले अधिकारियों पर नकेल कसने के सं

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA :उपेन्द्र कुमार शर्मा को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है। कड़क अधिकारी की छवि रखने वाले उपेन्द्र कुमार शर्मा ने पदभार संभालने से पहले ही ढुलमुल रवैया अपनाने वाले अधिकारियों पर नकेल कसने के संकेत दे दिए हैं। उन्होनें अपराध पर लगाम लगाने को अपनी पहली प्राथमिकता बतायी है।


बता दें कि साल के पहले दिन ही 22 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया।  पटना की एसएसपी गरिमा मलिक को डीआइजी में प्रोन्नति देकर अपराध अनुसंधान विभाग में तैनात कर किया गया है वहीं  मोतिहारी एसपी और 2008 बैच के आइपीएस अधिकारी उपेंद्र कुमार शर्मा को राजधानी पटना का सीनियर एसपी बनाया गया। मूलरूप से सिवान के रहने वाले उपेंद्र कुमार शर्मा बिहार के कई जिलों की कमान संभाल चुके हैं।


उपेंद्र कुमार शर्मा ने झारखंड के धनबाद स्थित सिंदरी से प्राइमरी एजुकेशन हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने गुजरात के बडोदरा की एमएस यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। 2008 में यूपीएससी की परीक्षा दी और देश में 125वीं रैंक लाकर IPS अधिकारी बने। ट्रेनिंग समाप्त करने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग भभुआ एएसपी के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने पटना का सिटी एसपी (पश्चिमी) बनाया गया। करीब पांच महीने बाद उन्हें जमुई का एसपी बनाया गया। इसके बाद वे दरभंगा एसएसपी, औरंगाबाद एसपी, बक्सर एसपी सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर काबिज रहे।


टैग्स