ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

जमुई में ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की चोरी, शटर और दीवार काटकर चोरों ने घटना को दिया अंजाम

जमुई में ज्वेलरी शॉप का शटर और दीवार काटकर चोरों ने 20 लाख की चोरी की, भीषण चोरी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अन्य कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

बिहार
चोरी की घटनाएं बढ़ी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। यही कारण है कि ये एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीते दिनों मोतिहारी में राजलक्ष्मी ज्वेलर्स शॉप में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया था। आज जमुई में स्वर्ण कारोबारी को ही निशाना बनाया है। बदमाशों ने 20 लाख की भीषण चोरी कर ली है। घटना जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र की कुड़वाटांड़ चौक के पास स्थित ज्वेलरी शॉप की है।


जहां स्वर्ण व्यवसायी की दुकान का शटर और दीवार काटकर अज्ञात चोरों ने वहां रखे 85 हजार रुपए कैश, 100 ग्राम सोना, 9 किलो चांदी सहित 20 लाख रुपए का सामान चुरा लिया। पीड़ित सर्राफा कारोबारी सूरज साह खैरा प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले हैं। जो कुड़वाटांड़ चौक पर सोने-चांदी की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए पहले पिछले दीवार को काट डाला और उसी के जरिये चोर दुकान के अंदर प्रवेश कर गये। 


इतना ही नहीं चोरों ने दुकान का शटर भी काट डाला और संदूक में रखें 85 हजार रुपए नगद ,100 ग्राम सोना और 9 किलो चांदी, एलईडी सहित 20 लाख रुपए का सामान को चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। गरही थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। 


घटनास्थल से लिये गये सैंपल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। चोरी की भीषण घटना से इलाके के कारोबारियों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। लोग पुलिस से इलाके में गश्ती तेज करने की मांग कर रहे हैं। वही गरही थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि चोर की पहचान कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।जमुई में ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की चोरी, शटर और दीवार काटकर चोरों ने घटना को दिया अंजाम जमुई में ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की चोरी, शटर और दीवार काटकर चोरों ने घटना को दिया अंजाम

जमुई में ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की चोरी, शटर और दीवार काटकर चोरों ने घटना को दिया अंजाम

मोतिहारी के राजलक्ष्मी ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, कीमती आभूषण लेकर फरार हुआ बदमाश, इस खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें..

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता