ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

डॉक्टर साहब इसी सांप ने काटा है: झोले में जहरीला रसेल वाइपर लेकर अस्पताल पहुंची महिला

गोपालगंज में एक महिला को रसेल वाइपर ने डस लिया। हैरानी की बात यह रही कि महिला सांप को झोले में डालकर अस्पताल पहुंची, जिससे डॉक्टर भी चौंक गए। समय पर इलाज से उसकी हालत स्थिर है।

BIHAR
अस्पताल में मची अफरा-तफरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक रसेल वाइपर ने डस लिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला घबराई नहीं, बल्कि उसने उसी सांप को पकड़कर झोले में डाल लिया और अस्पताल पहुंच गई।


महिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से कहने लगी कि डॉक्टर साहब, इसी सांप ने डसा है। और साथ आए परिजनों ने झोले में रखा सांप बाहर निकालकर डॉक्टर को दिखाया। सांप को देखकर डॉक्टर भी कुछ समय के लिए हैरान रह गए और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।


जानकारी के अनुसार, महिला घर में खाना बना रही थी, तभी छिपकर बैठे सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप के डसते ही महिला कुछ ही मिनटों में बेहोश हो गई। इसके बावजूद उसने साहस दिखाते हुए सांप को पकड़कर झोले में रख लिया।


परिजन स्थिति की गंभीरता को समझते हुए महिला को तुरंत गोपालगंज के मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए। खास बात यह रही कि वे पहचान के लिए सांप को भी साथ लेकर आए। डॉक्टरों ने सांप की पहचान रसेल वाइपर के रूप में की, जो भारत के ‘बिग फोर’ सबसे जहरीले सांपों में शामिल है।


इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर रणधीर कुमार ने तुरंत महिला का इलाज शुरू किया और उसे एंटी-वेनम दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला को 24 घंटे निगरानी में रखा गया है और उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। डॉक्टर ने बताया कि समय पर अस्पताल लाने और सही इलाज मिलने के कारण महिला की जान बच सकी। यदि देरी होती या झाड़-फूंक जैसे उपाय अपनाए जाते, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

टैग्स