ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

ट्रक से टकराई BJP विधायक की सरकारी गाड़ी, बाल-बाल बची जान

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि सड़क हादसे में घायल हो गये हैं। दरभंगा के दिल्ली मोड़ स्थित NH 27 पर यह हादसा हुआ है। जिसमें बीजेपी विधायक के सिर, नाक और घुटने में चोट लगी है। फिलहाल निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

BIHAR POLITICS
हादसे में भाजपा विधायक घायल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

bjp mla accident in darbhanga: दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में बीजेपी विधायक घायल हो गये हैं। बनमनखी विधायक सह विधानसभा के सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि की गाड़ी ट्रक से टकरा गयी जिसके कारण उनके मुंह और पैर में गंभीर चोटे आई है। आनन-फानन में उन्हें दरभंगा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है। वही घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी नेता, कार्यकर्ता और प्रशासन के लोग हॉस्पिटल पहुंचे हैं।  


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बनमनखी विधायक सह विधानसभा के सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि पटना से पूर्णिया जा रहे थे तभी दरभंगा में दिल्ली मोड़ के पास उनकी सरकारी गाड़ी के आगे चल रही ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही ट्रक रूक गया जिसके बाद विधायक की गाड़ी ट्रक से टकरा गयी। 


इस हादसे में बीजेपी विधायक की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और विधायक खुद घायल हो गये। उनके मुंह और पैर में गंभीर चोट लगी है। जिसके कारण वो दर्द से कराहने लगे तब उन्हें पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भी बीजेपी विधायक का हालचाल जाने के लिए अस्पताल में पहुंचे। 

टैग्स