ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने लिया शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने लिया शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

गौरा बौराम सीट पर महागठबंधन में महाभारत: मुकेश सहनी ने भाई संतोष सहनी को चुनाव लड़ने से रोका, चुनावी जंग में हार के डर से डाले हथियार

दरभंगा के गौरा बौराम विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो ने चुनाव से पहले ही अपने भाई और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी को मैदान से हटा लिया है। अब दोनों भाई पूर्व राजद प्रत्याशी अफजल अली खान का समर्थन

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा के गौरा बौराम विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो ने चुनावी जंग से पहले ही हथियार डाल दिया है। वोटिंग से पूर्व इस सीट से उन्होंने अपने भाई और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी को बिठा दिया है। अब संतोष सहनी चुनाव नहीं लड़ेंगे  बल्कि दोनों भाई अब पूर्व राजद प्रत्याशी अफजल अली खान को समर्थन देंगे।


पहले चरण के चुनाव प्रचार के आख़िरी दिन आज बिहार में बड़ा खेला हो गया। वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। ऐसी बातें कही जा रही है कि हार के डर से मुकेश सहनी और उनके भाई संतोष सहनी चुनावी मैदान छोड़कर भाग गये। दरभंगा की गौड़ा बौराम सीट के लिए सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने राजद प्रत्याशी अफजल अली खान को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। जबकि मुकेश सहनी ने अपने भाई के लिए चुनाव प्रचार भी किया था साथ ही तेजस्वी यादव ने भी संतोष सहनी के लिए वोट मांगा था। लेकिन अचानक मुकेश सहनी और संतोष सहनी के इस फैसले से लोग भी हैरान हैं।  


बता दें कि टिकट के बंटवारें के समय से ही दरभंगा के गौरा बौराम सीट पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर बहुत कन्फ्यूजन थी। महागठबंधन ने मुकेश सहनी के भाई और वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी को गौरा बौराम से उम्मीदवार घोषित कर दिया था। इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी के कद्दावर नेता अफजल अली को पार्टी का सिंबल दे दिया था। जिसके बाद अफजल अली ने नामांकन दाखिल कर दिया। तेजस्वी ने नामांकन वापस लेने की बात कही लेकिन अफजल ने नामांकन वापस नहीं लिया। 


अफजल को मुकेश सहनी ने तो एमएलसी बनाने का ऑफर दे दिया लेकिन अफजल लालच में नहीं आए और मैदान छोड़ने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद आरजेडी ने कार्रवाई करते हुए अफजल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बावजूद अफजल अली चुनाव मैदान में बने रहे। तब महागठबंधन और मुकेश सहनी को यह एहसास होने लगा कि गौरा बौराम सीट उनके हाथ से जा सकता है। महागठबंधन को नुकसान ना पहुंचे इसके लिए मुकेश सहनी ने अपने भाई को चुनाव से पहले ही बिठा दिया। मुकेश सहनी ने कहा कि अफजल और संतोष दोनों भाई हैं। एक भाई को त्याग करना था तब संतोष ने यह फैसला लिया। हम नहीं चाहते है कि महागठबंध को एक सीट का नुकसान हो।  

गौरा बौराम सीट पर महागठबंधन में महाभारत: मुकेश सहनी ने भाई संतोष सहनी को चुनाव लड़ने से रोका, चुनावी जंग में हार के डर से डाले हथियार 

टैग्स

संबंधित खबरें