ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

दरभंगा में चोरों का आतंक: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान RJD नेताओं का पर्स और मोबाइल चुराया

दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राजद नेता अली असरफ फातमी का पर्स और भोला सहनी का मोबाइल-पर्स चोरी हो गया। एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। कई अन्य लोग भी हुए शिकार।

Bihar
चोरों ने भीड़ का उठाया फायदा
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेताओं के मोबाइल और पर्स पर बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के कद्दावर नेता राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अली असरफ फातमी का पर्स चोरी हो गया है। 


भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उनके पर्स पर हाथ साफ किया। हालांकि राजद नेता भोला सहनी का मोबाइल और पर्स चोरी करते हुए एक युवक को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। वोटर अधिकार यात्रा में शामिल भीड़ के बीच कई लोगों के साथ भी चोरी की घटना हुई। 


बदमाशों ने जेब काट कर पर्स और मोबाइल चुरा लिया। खुद अली असरफ फातमी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सिर्फ मेरा ही नहीं बल्कि कई नेताओं और कार्यकर्ताओं का सामान चोरी हुआ है। भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।