ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR: राहुल गांधी का दरभंगा दौरा रद्द, जिला प्रशासन ने नहीं दी कार्यक्रम की अनुमति

दरभंगा के जिला कल्याण पदाधिकारी ने साफ तौर पर कह दिया है कि मोगलपुरा स्थित डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।

bihar
दलित छात्र कर रहे इंतजार
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: 15 मई को राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम दरभंगा के मोगलपुरा स्थिति डॉ. अम्बेडकर कल्याण छात्रावास में था। इस कार्यक्रम को कराने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी से मोहम्मद सादाब अख्तर ने अनुमति मांगी थी लेकिन राहुल गांधी के इस कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी गयी। 


दरभंगा के जिला कल्याण पदाधिकारी ने साफ तौर पर कह दिया है कि मोगलपुरा स्थित डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। इसकी अनुमति नहीं दी जाती है। इसकी सूचना नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया सह आयोजक नेशनल सेक्रेटी मोहम्मद सादाब अख्तर को दे दी गयी है। 


दरअसल 15 मई को राहुल गांधी दरभंगा के दलित छात्रों से बातचीत करने वाले थे, लेकिन जिला कल्याण पदाधिकारी ने इस कार्यक्रम को मंज़ूरी नहीं दी। इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है। राहुल गांधी के इस कार्यक्रम के रद्द होने पर कांग्रेस नेता एतराज जता रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी दलित छात्रों से बातचीत करने वाले थे। यह कार्यक्रम की तैयारी की जा चुकी थी। लेकिन ऐन वक्त पर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। 


दलित छात्र अपनी बात राहुल गांधी के समक्ष रखना चाहते थे और राहुल गांधी भी उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनना चाहते थे। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से दलित छात्रों के बीच रोष व्याप्त है। राहुल गांधी का दरभंगा दौरा रद्द होने से कांग्रेस नेता भी नाखुश हैं। इसे बीजेपी की साजिश मान रहे हैं। 


अब राहुल गांधी सिर्फ पटना आएंगे जहां सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ मिलकर फुले फिल्म सिनेमा हॉल में देखेंगे। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है लेकिन दरभंगा का कार्यक्रम रद्द होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दलित छात्रों के बीच जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।  


BIHAR: राहुल गांधी का दरभंगा दौरा रद्द, जिला प्रशासन ने नहीं दी कार्यक्रम की अनुमति

टैग्स