ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

दरभंगा में नवोदय विद्यालय के छात्रों की भूख हड़ताल जारी: शिक्षक के तबादले के विरोध में भारी हंगामा, डीएम ने कराया स्कूल बंद

दरभंगा के पीएम श्री नवोदय विद्यालय पचाढ़ी में शिक्षक के तबादले के विरोध में छात्रों का भूख हड़ताल और प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद डीएम ने स्कूल को एक सप्ताह के लिए बंद करने का आदेश दिया।

बिहार
एक हफ्ते के लिए स्कूल बंद
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHAGA: दरभंगा के  केवटी प्रखंड स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढ़ी में शिक्षक प्रमोद कुमार सहित दो और शिक्षक के तबादले के विरोध में छात्रों का भूख हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से ही छात्र विद्यालय से बाहर निकलकर पचाढ़ी चौक पर धरने पर बैठ गए।


सूचना मिलते ही केवटी, रैयाम, सिमरी थानों की पुलिस, डायल 112 की टीम, एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद छात्र दोबारा विद्यालय लौटे, लेकिन धरना जारी रखा।


छात्रों की मांग है कि प्रमोद कुमार का तबादला रद्द किया जाए। वहीं विद्यालय प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि हाल में हुए एक छात्र की मौत मामले में तीनों शिक्षक को अनुशासन और सुरक्षा को देखते हुए कड़े कदम उठाए गए हैं।


डीएम कौशल कुमार के निर्देश पर स्थिति सामान्य करने के लिए विद्यालय में एक सप्ताह की छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन और नवोदय संगठन के अधिकारी मौके पर कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

टैग्स