ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR: दरभंगा में 29 करोड़ की लागत से खादी मॉल सह अर्बन हाट का निर्माण शुरू, मिलेगा रोजगार और पहचान

बिहार सरकार ने दरभंगा के सरमोहनपुर में 29.31 करोड़ की लागत से खादी मॉल सह अर्बन हाट के निर्माण की शुरुआत की है। इसमें खादी एक्सपीरिएंशल सेंटर, फूड कोर्ट और स्थानीय उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था होगी।

बिहार
1200 लोगों को मिलेगा रोजगार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने दरभंगा जिले के सरमोहनपुर में खादी मॉल सह अर्बन हाट के निर्माण की शुरुआत कर दी है। यह प्रोजेक्ट लगभग 29.31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है और इसे डेढ़ साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।


सबसे खास बात यह है कि इस खादी मॉल में खादी एक्सपीरिएंशल सेंटर भी बनाया जाएगा। इसका निर्माण, बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की करीब पांच एकड़ जमीन पर किया जा रहा है। निर्माण स्थल का हाल ही में आयडा के पदाधिकारियों ने निरीक्षण भी किया।


वर्तमान में बिहार में पटना और मुजफ्फरपुर में खादी मॉल संचालित हो रहे हैं, जबकि पूर्णिया में निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में दरभंगा में बन रहा यह मॉल एक अलग पहचान बनाएगा क्योंकि यहां अर्बन हाट और खादी एक्सपीरिएंशल सेंटर दोनों का समावेश होगा।


इस परियोजना के पूरा होने पर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। अनुमान है कि  इस मॉल के निर्माण हो जाने से सीधे तौर पर 250 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से एक हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।


परियोजना के तहत इस परिसर में एक रूफ टॉप रेस्टोरेंट, तालाब का सौंदर्यीकरण, अर्बन हाट मेमोरियल, फूड कोर्ट और आधुनिक बिल्डिंग का निर्माण होगा। खादी मॉल में स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को अपनी दुकान लेकर उत्पाद बेचने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, मॉल प्रबंधन भी स्थानीय उत्पादकों से खादी सामग्री खरीदकर उसकी बिक्री करेगा।


खादी वस्त्रों के साथ-साथ इस मॉल में स्थानीय स्तर पर बनी कलाकृतियों, पेंटिंग और हस्तशिल्प को भी बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे जहां खादी उत्पादों की खपत बढ़ेगी, वहीं स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को भी अपने हुनर को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का मंच मिलेगा।

टैग्स