ब्रेकिंग
ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांग

BIHAR ELECTION : बिहार में तीज करेगी प्रियंका गांधी, NDA को लेकर तैयार हुई यह ख़ास प्लान

BIHAR ELECTION : तेजस्वी और राहुल गांधी प्राइम फेस बनकर वोट चोरी के नारे के साथ 17 अगस्त से पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं। इनके अलावा भी इस यात्रा में देश के कई बड़े नेता भी इसमें शामिल हो रहे हैं।

BIHAR ELECTION
BIHAR ELECTION
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले SIR के मुद्दे को लेकर कांग्रेस-आरजेडी सहित सभी विपक्षी दल वोटर अधिकार यात्रा पर है। तेजस्वी और राहुल गांधी प्राइम फेस बनकर वोट चोरी के नारे के साथ 17 अगस्त से पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं। इनके अलावा भी इस यात्रा में देश के कई बड़े नेता भी इसमें शामिल हो रहे हैं। इस बीच अब प्रियंका गांधी की भी एंट्री होने वाली है। 


जानकारी के मुताबिक,आगामी 26 और 27 अगस्त को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी बिहार दौरे पर रहेंगी।प्रियंका के दो दिनों का दौरे में 26 अगस्त को वह सुपौल जिले में यात्रा करेंगी और उस दिन रात में विश्राम के बाद दूसरे दिन सीतामढ़ी का दौरा होगा और वह जानकी मंदिर में जाकर पूजा भी करेंगी। ऐसा माना जा रहा है कि इन दो दिनों में वह बिहार की आधी आबादी महिला वोटरों को साधने का प्रयास करेंगी। 


मालूम हो कि, जिस दिन प्रियंका गांधी का बिहार में आगमन हो रहा है उसी दिन हरतालिका तीज व्रत है। बिहार में यह व्रत सुहागीन महिलाएं पूरे दिन उपवास रख कर अपने पति की लंबी आयु के की कामना करती हैं। उस दिन प्रियंका गांधी का बिहार आकर महिलाओं के बीच होना कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कोर वोटर आधी आबादी पर सेंधमारी करने का प्रयास है। 


आपको बताते चलें कि, प्रियंका गांधी जिस जगह दौरा करेंगी, वह एनडीए का गढ़ माना जाता है। अब कांग्रेस पार्टी इस फिराक में है कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह शाहाबाद में एनडीए का सफाया कर दिया गया। उसी तरह उत्तर बिहार में भी एनडीए का सफाया हो और इसके लिए महिला वोटरों को  साधने की पूरी तैयारी है।