ब्रेकिंग
Bihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूल

ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar Crime News: सहरसा के सिरादेय चौक स्थित मोहित ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंचे महिला, पुरुष और बच्चे ने दुकानदार को जेवर दिखाने में उलझा दिया। मौका मिलते ही सोने की बाली और पायल समेत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए...

ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा में ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे महिला, पुरुष और बच्चे ने दुकानदार को बातों में उलझाकर लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया. तीनों दुकान में अलग-अलग जेवर देखने लगे और दुकानदार उन्हें सामान दिखाने में व्यस्त रहा. इसी दौरान महिला ने मौका पाकर सोने की बाली और पायल समेत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के जेवर गायब कर दिए. घटना का पता दुकानदार को तब चला, जब ग्राहकों के जाने के बाद उसने दुकान में रखे जेवरों की जांच की.


मामला सदर थाना क्षेत्र के सिरादेय चौक स्थित मोहित ज्वेलर्स का है. दुकान मालिक प्रमोद ठाकुर के अनुसार, महिला, पुरुष और बच्चा ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे थे. दुकान पर पहुंचते ही महिला और पुरुष ने अलग-अलग तरह के जेवर दिखाने को कहा. दुकानदार दोनों को जेवर दिखाने में व्यस्त हो गया.


इसी दौरान गिरोह में शामिल कुछ लोग किसी बहाने से दुकान से बाहर निकल गए. इसके बाद महिला ने दुकानदार की नजर बचाकर सोने की बाली और पायल समेत कई जेवर अपने कब्जे में कर लिए. महिला बच्चे के साथ दुकान से बाहर निकल गई. कुछ देर बाद जब दुकान में ग्राहकों की भीड़ कम हुई और दुकानदार ने जेवरों का मिलान किया तो कई आभूषण गायब मिले.


जेवर गायब देखकर दुकानदार के होश उड़ गए. जांच करने पर पता चला कि करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के जेवर दुकान से गायब हैं. इसके बाद घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई.


सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. फुटेज के आधार पर महिला, पुरुष और बच्चे के साथ वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.


पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपितों ने वारदात को किस तरह अंजाम दिया और क्या वे पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपितों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.