ब्रेकिंग
ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांग

भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, बुलेट और साइकिल की हुई जोरदार टक्कर

समस्तीपुर के रोसड़ा में मुरादपुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बुलेट और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बुलेट चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा रोसड़ा के मुरादपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बुलेट और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।



हादसे में साइकिल सवार डब्लू कुमार (24) और बुलेट सवार दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में बुलेट चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।



स्थानीय लोगों के अनुसार, मुरादपुर निवासी मनोज साह के पुत्र डब्लू कुमार रोज की तरह शुक्रवार को साइकिल से मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। वह मुरादपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेट से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में डब्लू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बुलेट सवार युवक ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।



मृतक डब्लू कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक, उनकी शादी पिछले साल ही हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई और दोनों मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की।



दुर्घटना में घायल बुलेट चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। दो युवकों की मौत से मुरादपुर और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता