ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तार

बिहार विधानसभा में डिजिटल पहल: विधायकों के लिए जल्द लॉन्च होगा मोबाइल ऐप, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी सभी सुविधाएं

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सदस्यों और पूर्व सदस्यों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप आधारित ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ विकसित करने का निर्देश दिया है। एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी जानकारी व सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Bihar Assembly
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly: बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने माननीय सदस्यों एवं पूर्व सदस्यों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल ऐप आधारित ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ विकसित करने का निर्देश विधान सभा के प्रभारी सचिव संजय कुमार सिंह को दिया है।



उन्होंने कहा कि ऐसा मोबाइल ऐप विकसित किया जाए, जिसके माध्यम से माननीय सदस्यों एवं पूर्व सदस्यों को विभिन्न सुविधाओं, सेवाओं एवं आवश्यक जानकारियों की उपलब्धता एक ही प्लेटफॉर्म पर सुनिश्चित हो सके। इस ऐप के माध्यम से माननीय सदस्यों एवं पूर्व सदस्यों को यात्रा/ दैनिक भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, अतिथि निवास की सुविधा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। 



मोबाइल ऐप के माध्यम से ही सुविधाओं के संबंध में वे अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, सभा सचिवालय द्वारा व्हाट्सएप्प एवं मैसेज के माध्यम से भी माननीय सदस्यों/ पूर्व सदस्यों को आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जायेंगी। 



अध्यक्ष ने कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से विधान सभा सचिवालय की सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और सदस्य-केंद्रित बनाया जाएगा। अध्यक्ष के निर्देश के आलोक में प्रभारी सचिव संजय कुमार सिंह द्वारा इस दिशा में तत्काल आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता