ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar Crime News: सहरसा के सिरादेय चौक स्थित मोहित ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंचे महिला, पुरुष और बच्चे ने दुकानदार को जेवर दिखाने में उलझा दिया। मौका मिलते ही सोने की बाली और पायल समेत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए...

ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा में ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे महिला, पुरुष और बच्चे ने दुकानदार को बातों में उलझाकर लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया. तीनों दुकान में अलग-अलग जेवर देखने लगे और दुकानदार उन्हें सामान दिखाने में व्यस्त रहा. इसी दौरान महिला ने मौका पाकर सोने की बाली और पायल समेत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के जेवर गायब कर दिए. घटना का पता दुकानदार को तब चला, जब ग्राहकों के जाने के बाद उसने दुकान में रखे जेवरों की जांच की.


मामला सदर थाना क्षेत्र के सिरादेय चौक स्थित मोहित ज्वेलर्स का है. दुकान मालिक प्रमोद ठाकुर के अनुसार, महिला, पुरुष और बच्चा ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे थे. दुकान पर पहुंचते ही महिला और पुरुष ने अलग-अलग तरह के जेवर दिखाने को कहा. दुकानदार दोनों को जेवर दिखाने में व्यस्त हो गया.


इसी दौरान गिरोह में शामिल कुछ लोग किसी बहाने से दुकान से बाहर निकल गए. इसके बाद महिला ने दुकानदार की नजर बचाकर सोने की बाली और पायल समेत कई जेवर अपने कब्जे में कर लिए. महिला बच्चे के साथ दुकान से बाहर निकल गई. कुछ देर बाद जब दुकान में ग्राहकों की भीड़ कम हुई और दुकानदार ने जेवरों का मिलान किया तो कई आभूषण गायब मिले.


जेवर गायब देखकर दुकानदार के होश उड़ गए. जांच करने पर पता चला कि करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के जेवर दुकान से गायब हैं. इसके बाद घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई.


सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. फुटेज के आधार पर महिला, पुरुष और बच्चे के साथ वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.


पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपितों ने वारदात को किस तरह अंजाम दिया और क्या वे पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपितों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.