ब्रेकिंग
प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद

UN महासभा के 81वें सत्र में भारत का पक्ष रखने के बाद गोपालगंज पहुंचे सांसद, JDU कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भारत का पक्ष रखने के बाद गोपालगंज पहुंचे JDU सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन का पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। सांसद ने गोपालगंज के विकास और जनता की सेवा जारी रखने का भरोसा दिया।

बिहार न्यूज
बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का पक्ष मजबूती से रखने के बाद गोपालगंज पहुंचे सांसद और जेडीयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन का पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया। सांसद के आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने इसे गोपालगंज और बिहार के लिए गौरव का क्षण बताया।


दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में डॉ. आलोक कुमार सुमन ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई, भारत की सुरक्षा, निरस्त्रीकरण और विकासशील देशों की चुनौतियों जैसे अहम मुद्दों पर भारत का पक्ष रखा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे सांसद का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।


इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की आवाज बुलंद करना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। सांसद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के हितों को मजबूती से रखकर गोपालगंज का मान बढ़ाया है। यह जिले के लोगों के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है।


स्वागत से अभिभूत सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने गोपालगंज के विकास और आम लोगों की सेवा के लिए लगातार काम करते रहने का भरोसा दिलाया।


संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का पक्ष रखने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे सांसद के स्वागत से जेडीयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे गोपालगंज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

टैग्स