ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar News: बिहार में हलवाई के खाते में अचानक आए 600 करोड़, अकाउंट बैलेंस देख उड़ गए होश; जानिए.. फिर क्या हुआ?

Bihar News: बक्सर के बड़का राजपुर गांव में एक हलवाई के बैंक खाते में अचानक 600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिखने से सनसनी फैल गई। 100 रुपये निकालने पहुंचे युवक को पासबुक अपडेट के दौरान इस भारी रकम का पता चला।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले के तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हलवाई का काम करने वाले जितेन्द्र साह के फिनो बैंक खाते में अचानक 600 करोड़ रुपये से अधिक की रकम दिखाई देने लगी।


जितेन्द्र साह सुबह रोजमर्रा के खर्च के लिए सिर्फ 100 रुपये निकालने गांव में स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे थे। पासबुक अपडेट के दौरान जब खाते में अरबों रुपये दिखे, तो वह हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि उनके खाते में पहले केवल 478 रुपये 20 पैसे ही जमा थे। 


सीएसपी संचालक से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कई बार बैलेंस चेक कराया, लेकिन हर बार वही भारी-भरकम राशि दिखाई दी। इस अप्रत्याशित घटना की जानकारी मिलते ही जितेन्द्र ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई।


थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि यह मामला तकनीकी गड़बड़ी, बैंकिंग त्रुटि, या किसी साइबर फ्रॉड से जुड़ा हो सकता है। खाताधारक को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साइबर थाना भेजा गया है, जहां बैंक अधिकारियों और साइबर विशेषज्ञों की टीम जांच कर रही है कि यह रकम कहां से और किस प्रक्रिया के अंतर्गत खाते में पहुंची।


पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी गिरोह द्वारा अवैध धनराशि को खाते में भेजकर काला धन खपाने की कोशिश तो नहीं की गई। इधर, गांव में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोग आश्चर्यचकित हैं कि एक साधारण मजदूरी करने वाले व्यक्ति के खाते में इतनी बड़ी धनराशि आखिर कैसे पहुंच गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता