ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Crime News: बिहार में स्वास्थ्य विभाग का घूसखोर क्लर्क गिरफ्तार, दो हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

Bihar Crime News: औरंगाबाद के दाउदनगर प्रमंडलीय अस्पताल में तैनात क्लर्क को निगरानी विभाग ने दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News
Bihar Crime News
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का एक्शन लगातार जारी है। निगरानी विभाग की टीम ने औरंगाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए दाउदनगर के प्रमंडलीय अस्पताल में तैनात क्लर्क को दो हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 


दरअसल, निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि दाउदनगर प्रमंडलीय अस्पताल में तैनात क्लर्क बृजमोहन लाल भ्रष्टाचार में लिप्त है। गयाजी के कोठी थाना क्षेत्र के बसुरा की रहने वाली अपर्णा कुमारी ने बृजमोहन लाल के खिलाफ निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। 


आरोप है कि क्लर्क ने अवकाश के दिनों की हाजरी बनाने के एवज में आरोपी ने अपर्णा कुमारी और स्टाफ नर्स जूली से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद निगरानी ने पूरे मामले की जांच की। जांच में सभी आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी के धावा दल का गठन किया गया।


इसके बाद निगरानी की टीम औरंगाबाद पहुंची और घूसखोर क्लर्क को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। आरोपी क्लर्क बृजमोहन लाल कार्यालय कक्ष में जैसे ही घूस के दो हजार रुपए ले रहा था तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ पटना ले गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता