ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

आरा में मिले 6 नए कोरोना मरीज, भोजपुर में आंकड़ा पहुंचा 44

ARA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है. जहां 6 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जिससे भोजपुर जिले में कोरोना मरीज

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है. जहां 6 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जिससे भोजपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या कुल 44 जो गई है. इस जिले में अब तक कुल 18 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. फ़िलहाल यहां 26 सक्रीय मामले हैं.


भोजपुर जिला प्रशासन की ओर से 6 नए मामले की पुष्टि की गई है. जिला प्रशासन की ओर से फर्स्ट बिहार को मिली जानकारी के मुताबिक कुल 118 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से 112 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है. जबकि 6 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.


प्रशासनिक अधिकारी ने फर्स्ट बिहार की टीम को बताया कि इन सभी लोगों को पहले से क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है. बेहतर जांच के लिए अब इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जायेगा.


आरा में मिले 6 नए कोरोना मरीज, भोजपुर में आंकड़ा पहुंचा 44


बिहार में अब तक कुल 1585 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसमें से 548 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हुई है. बता दें कि अभी भी इस राज्य में फिलहाल 1028 केस एक्टिव हैं. सबसे ज्यादा मामले प्रवासी मजदूरों से जुड़े हुए पॉजिटिव आये हैं. 

टैग्स