Breakingबिहारपटना में 40 लाख की नशीली दवाईयां बरामद, नशे के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई
नशे के खिलाफ मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना के मेंहदीगंज थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी कर करीब 40 लाख रुपये की प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप, नशीली गोलियां और इंजेक्शन बरामद किया है।











