ब्रेकिंग
खाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजीगरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजीगरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्स

गरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी

बिहार में गरीब परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की चर्चा के बीच हजारों महिलाएं मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं। दस्तावेज जमा कर प्राप्ति रसीद दी जा रही है, लेकिन जमीन आवंटन की आगे की प्रक्रिया अभी स्पष्ट नहीं है।

बिहार न्यूज
3 डिसमिल जमीन के लिए इतनी मशक्कत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में गरीब परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की सरकार की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंच रही हैं। बताया जा रहा है कि आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर पहुंची महिलाएं लाइन लगाकर खड़ी हो गयी। हाथों में जमीन लेने के लिए फार्म और संविधान की प्रतियां भी देखी जा रही हैं। 


हजारों की संख्या में विभिन्न जिलों से आई महिलाओं की लंबी कतारें देखी जा रही है। बच्चे को गोद में लेकर कई महिलाएं जमीन की आस में लाइन में खड़ी नजर आई। 3 डिसमिल जमीन का सपना लिए भारी संख्या में महिलाएं पटना पहुंची है। भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की भी तैनाती मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर मंत्री रामकृपाल यादव के बंगला तक की गयी है। भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस कर्मियों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। बेकाबू भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस कर्मियों ने हवा में लाठियां भांजी। जिससे मौके पर थोड़े देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी। 


3 डिसमिल जमीन का सपना लेकर पटना आई महिलाओं का कहना है कि सरकार की ओर से गरीब परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने का वादा किया गया है और अब इस दिशा में प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद में वे मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंच रही हैं।


मुख्यमंत्री सचिवालय में पहुंचने वाली महिलाओं से दस्तावेज जमा कराए जा रहे हैं। दस्तावेज जमा करने के बाद उन्हें प्राप्ति रसीद भी दी जा रही है। इससे महिलाओं में यह उम्मीद जगी है कि उन्हें सरकार की योजना के तहत जमीन का लाभ मिल सकता है।


हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री सचिवालय में जमा किए जा रहे दस्तावेजों की प्राप्ति रसीद के आधार पर ही जमीन का आवंटन किया जाएगा या इसके बाद भी कोई अन्य सरकारी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।


फिलहाल, इस संबंध में सरकार या मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। जमीन आवंटन की पात्रता, दस्तावेजों की जांच और आगे की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।गरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी  गरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी

गरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी

गरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी

गरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी

गरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी

पटना से शाहिल लिंगम की रिपोर्ट