ब्रेकिंग
नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मPM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैंतीसरे T20I में किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा का बाहर होना मुश्किलनालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मPM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैंतीसरे T20I में किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा का बाहर होना मुश्किल

PM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैं

तेजस्वी ने कहा कि यह बड़ा अद्भूत बात है कि यहां जनता बाढ़ से मर रही है, और ये लोग आशीर्वाद का दीया जलाकर मोदी जी का जन्मदिन मनाएंगे। बाढ़ पीड़ितों को देने के लिए इनके पास कुछ नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री जी के लिए सौ करोड़ रुपये फूंकने को तैयार हैं।

बिहार न्यूज
17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: विश्वकर्मा पूजा कल 17 सितंबर को है, उसी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है। जिसे बीजेपी दीया जलाकर मनाने जा रही है। 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे तक घर में दीप जलाने की अपील बीजेपी ने लोगों से की है। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी PM मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’देशभर में जलाएंगे। 


बीजेपी के इस कार्यक्रम को लेकर विपक्ष ने हमला बोला है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कहा है कि यह बड़ा अद्भूत बात है कि यहां जनता मर रही है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जनता बाढ़ से मर रही है..बेरोजगारी और महंगाई से मर रही है, और ई लोग प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया जलाकर मनाएंगे। बाढ़ पीड़ितों को देने के लिए इनके पास कुछ नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री जी के लिए सौ करोड़ रुपये फूंकने को तैयार हैं।


तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि ये कौन सा दौर देख रहे हैं, कौन से अच्छे दिन लाए है.. मोदी जी ने देश को बर्बाद कर दिया है, देश के लोग बाढ़, महंगाई और बेरोजगार से परेशान है, ना पढ़ाई हो रहा है और ना दवाई मिल रही है, बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैं।


तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बेशर्म बिहार सरकार कल प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ नामक सरकारी कार्यक्रम का आयोजन कर बिहार जैसे ग़रीब राज्य में 100 करोड़ रूपए का दीया-बाती व तेल के साथ-साथ बाढ़ प्रभावितों का जिया भी जलाएगी।


बिहार बाढ़ से त्राहिमाम कर रहा है, 49 लाख लोग बाढ़ प्रभावित है। उनकी सहायता करने की बजाय डबल इंजन सरकार मोदी के प्रचार में 100 करोड़ रूपए नाले में प्रवाहित करेगी। शर्मनाक! कोई लोकलाज नहीं!  घोर निंदनीय!