ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

राजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्ट

बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 9 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आरोप पत्र और दंड के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। दाखिल-खारिज में गड़बड़ी, फर्जी जमाबंदी और डिजिटल डोंगल के दुरुपयोग जैसे आरोपों पर कार्रवाई हुई।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने 9 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आरोप पत्र एवं दंड के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। भ्रष्टाचार और सरकारी काम में घोर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर विभाग ने सख्त कदम उठाया है। मंत्री दिलीप जायसवाल के इस फैसले से अंचल कार्यालयों से लेकर मुख्यालय में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार और सरकारी कार्यों में लापरवाही के आरोपों को लेकर 9 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनके खिलाफ दाखिल-खारिज में अनियमितता, सरकारी जमीन की फर्जी जमाबंदी कायम करने और डिजिटल डोंगल के कथित दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। विभाग की ओर से कहा गया है कि आम लोगों से जुड़े कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामलों में सख्ती बरती जाएगी।


इस कार्रवाई में अमोद कुमार के खिलाफ 2 अलग-अलग मामलों में दंड का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। पहले मामले में दाखिल-खारिज की गलत अनुशंसा करने के आरोप में उनकी पेंशन से 10 प्रतिशत राशि 5 साल तक काटने का आदेश दिया गया है। वहीं, गलत पारिवारिक सूची के आधार पर अनुशंसा करने के दूसरे मामले में उनकी पेंशन से 15 प्रतिशत राशि पांच वर्षों तक काटने का निर्णय लिया गया है। 


चंदन कुमार पर OFFLINE जमाबंदी को ONLINE करने में कथित अनियमितता और फर्जीवाड़े का आरोप है। अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। जबकि पियुष मिश्रा के खिलाफ बेलछी अंचल कार्यालय के खाते से निकासी से संबंधित मामला सामने आया है। उनके खिलाफ भी आरोप पत्र गठित करने की कार्रवाई की गई है। वही गैरमजरुआ खास भूमि की रैयती जमाबंदी कायम करने का आरोप अरुण कुमार सक्सेना पर है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। 


मणि कुमार वर्मा पर डिजिटल डोंगल के कथित अवैध इस्तेमाल के जरिए दाखिल-खारिज के मामलों का निपटारा करने का आरोप लगा है। इस मामले में उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित किया गया है। एक साथ 9 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई से विभाग में काम करने वाले लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। किन लोगों पर कार्रवाई की गई है, नीचे लिस्ट में देखें...

राजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्ट

राजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्ट

पटना से रजनीश रमण की रिपोर्ट