ब्रेकिंग
BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मBCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्म

अंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF और कस्टम ने एक बांग्लादेशी यात्री से 1.34 किलो सोना बरामद किया। करीब 1.88 करोड़ रुपये का सोना अंडरगारमेंट में तीन कैप्सूल में छिपाकर रखा गया था। पैसेजर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ जारी है।

दिल्ली न्यूज
1.88 करोड़ रुपये का सोना बरामद
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NEW DELHI:दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम और CISF ने सोना तस्करी के आरोप में एक बांग्लादेशी यात्री को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पता चला कि वह अपने अंडरगारमेंट में तीन गोल्ड कैप्सूल छिपाये हुए था। जिसका वजन करीब 1.34 किलो है। कस्टम्स के मुताबिक, बरामद सोने की कीमत करीब 1.88 करोड़ रुपये है।


बताया जाता है कि बांग्लादेशी नागरिक ने जेद्दा से एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-2256 से दिल्ली के टर्मिनल-3 पहुंचा था। इसके बाद उसे एयर इंडिया की फ्लाइट AI-237 से ढाका जाना था। वह दिल्ली में रुकने या एयरपोर्ट से बाहर निकलने वाला नहीं था, बल्कि इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया से ही आगे की उड़ान पकड़ने वाला था।


अंडरगारमेंट में छिपाए थे तीन कैप्सूल

इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया में CISF के अधिकारियों ने उक्त यात्री की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच की। तलाशी के दौरान उसके अंडरगारमेंट में तीन अंडाकार कैप्सूल छिपे मिले। कैप्सूल के अंदर सोना केमिकल पेस्ट के रूप में रखा गया था। पैकिंग समेत कैप्सूल का कुल वजन करीब 1,596 ग्राम बताया जाता है।


केमिकल पेस्ट से निकला 1.34 किलो सोना

यात्री को आगे की जांच के लिए कस्टम्स प्रिवेंटिव टीम के हवाले किया गया। कैप्सूल से सोना अलग करने की प्रक्रिया के बाद दो गोल्ड बार बरामद हुए। इनका कुल वजन 1,346 ग्राम यानी करीब 1.34 किलो निकला। बरामद सोने की अनुमानित कीमत 1,88,20,715 रुपये है। जिसे जब्त किया गया है। 


ट्रांजिट एरिया में किसे देना था सोना?

पूछताछ में यात्री ने कथित तौर पर बताया कि उसे सोने की यह खेप दिल्ली के इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया में ही एक संपर्क को सौंपनी थी। यानी उसे सोना लेकर एयरपोर्ट से बाहर जाने की जरूरत नहीं थी। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सोना किसके लिए लाया गया था और ट्रांजिट एरिया में इसे लेने वाला संपर्क कौन था?