ब्रेकिंग
बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

National News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की जानकारी दी।

National News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

National News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की जानकारी साझा की। उमर अब्दुल्ला ने इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'कल एक नई यात्रा शुरू हुई।' उन्होंने अपनी इस पोस्ट में निधि राजदान को भी टैग किया।




शादी के एक दिन बाद उमर अब्दुल्ला की ओर से यह जानकारी साझा किए जाने के बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस शादी के साथ ही उमर अब्दुल्ला की जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी ऐसे समय में हुई है, जब करीब तीन महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने उनकी पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक को मंजूरी दी थी।




31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक को मंजूरी देने पर सहमति जताई थी। दोनों पक्षों ने अदालत को बताया था कि वे आपसी सहमति से अलग होने और सभी लंबित विवादों को सुलझाने के लिए तैयार हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मामलों को भी वापस लेने पर सहमति जताई थी।




उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला का तलाक का मामला सुप्रीम कोर्ट तब पहुंचा था, जब उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें तलाक देने से इनकार कर दिया गया था।




सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से तलाक की मंजूरी के लिए संयुक्त आवेदन दिया था। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दोनों की ओर से अदालत को बताया था कि वे अपने मतभेद सुलझाने और आपसी सहमति से अलग होने के लिए तैयार हैं।




उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी वर्ष 1994 में हुई थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में काम करने के दौरान हुई थी। इस शादी से उनके दो बेटे जाहिर और जामिर हैं।



दोनों वर्ष 2009 से अलग रह रहे थे। उमर अब्दुल्ला ने वर्ष 2011 में सार्वजनिक रूप से अलग रहने की जानकारी दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी सुनवाई के दौरान इस बात का उल्लेख किया था कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं। अब पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी की जानकारी साझा कर उमर अब्दुल्ला ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत का ऐलान किया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता