बिहारमधुबनी में बड़ा हादसा: कमला नदी में मिट्टी धंसने से बच्ची और महिला की मौत, तीसरे की हालत गंभीर
बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बक्साही गांव में कमला नदी के किनारे मिट्टी धंसने से 8 वर्षीय ज्योति कुमारी और 42 वर्षीय ललिता देवी की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।











