SASARAM: रोहतास जिले के समहुता गांव में सांप के काटने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है। वह गया राम का पुत्र था।
बताया जाता है कि आकाश कुमार अपने घर के पास किसी काम में लगा हुआ था। इसी दौरान एक सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया।
इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।





